भारत की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की घोषणा की है।यह इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे Mahindra XUV 400 के नाम से लॉन्च किया जायेगा।महिंद्रा कोई नई इलेक्ट्रिक कार नही बना रही बल्कि Mahindra XUV300 कार को Modify करके इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पेश करेगी।
Mahindra इसके पहले भी वाहन निर्माण के इलेक्ट्रिक सेगमेंट की शुरुआत की थी किंतु सफलता नहीं मिली और आखिरकार उस सेगमेंट को बंद करना पड़ा।ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट(BII) कंपनी द्वारा महिंद्रा (Mahindra) में 1925 करोड़ रुपए invest करने के बाद कंपनी द्वारा नया EV सेगमेंट शुरू करने का घोषणा किया गया है।
वाहन का नया सेगमेंट ब्रिटेन में ही लांच किया जाएगा।इस इलेक्ट्रिक SUV को इंटरनेशनल लुक दिया जाएगा ताकि भारत, ब्रिटेन सहित अन्य देशों में भी इसे बेचा जा सके। इस इलेक्ट्रिक सेगमेंट को भी महिंद्रा के वर्तमान सीईओ द्वारा ही संचालित किया जायेगा। इलेक्ट्रिक सेगमेंट एक अलग सिग्मेंट होगा और पार्टनरशिप के आधार पर डेवलप किया गया है किंतु इसके सारे प्रोडक्ट महिंद्रा के नाम से बनाए जाएंगे और महिंद्रा के डिस्ट्रीब्यूटर स्थान से ही बेचा जाएगा।
कंपनी ने घोषणा में कहा है कि एक साथ तीन इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया जायेगा।इस कॉन्सेप्ट से पर्दा सितंबर 2022 से हटाया जाएगा।उसी समय कंपनी द्वारा कीमत आदि का खुलासा किया जायेगा लेकिन टाटा जैसे कंपनी को टक्कर देना आसान नहीं होगा। खबरों के मुताबिक महिंद्रा 40kWh के पावरफुल बैटरी के साथ 300Km रेंज(Range) वाली XUV400 एक्सयूवी लॉन्च करेगी।
लेकिन वर्तमान समय में टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Nexon ev Max के चार वेरिएंट को लॉन्च किया है। इसमें सबसे निम्नतम SUV, Tata Nexon ev Max XZ+ की रेंज 437Km है जो Mahindra की घोषित XUV400 इलेक्ट्रिक SUV से 137Km ज्यादा है।Tata motors सुरक्षा एवम संरक्षा के लिए जानी जाती है इसलिए टाटा मोटर अपने हरेक वाहन के लिए 05Rating प्राप्त करने का प्रयास करती है।Nexon ev Max को भी NCAP द्वारा 05 Rating मिला है।
अब देखना यह है कि Tata motors की इतनी शानदार SUV को Mahindra किस हिसाब से टक्कर देती है लेकिन फिलहाल उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार टाटा मोटर्स की SUV ही सुपर दिख रही है।
आपको क्या लगता है महिंद्रा, टाटा मोटर्स को पछाड़ सकेगी।अपनी राय comment Box में जरूर डालिए।
धन्यवाद।।